राज्यसभा उपसभापति हरिवंश से मिले अमरप्रीत सिंह काले
जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई। काले ने कहा कि हरिवंश जी का व्यक्तित्व सादगी, निष्पक्षता, शुचिता और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से लेकर संसदीय जीवन तक हरिवंश जी ने जिस ईमानदारी, समर्पण और संतुलन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है, वह सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। काले ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की। यह भी पढ़ें- 5 राज्यों की जीत के सूत्रधार बने डॉ सतीश पूनिया; अब राज्यसभा में होगी नई पारी
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.