नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- पश्चिम बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव में कोयल मलिक के नाम के ऐलान के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थाम लिया है। बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मलिक टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। 16 जुलाई 2026 को उन्होंने राज्यसभा से से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एक सीट खाली हो गई थी और इसी सीट पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है।तीन महीने ही रहीं राज्यसभा सांसद दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक थोड़े समय के लिए राज्यसभा सदस्य के रूप में काम किया था। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। कोयल मल्लिक का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी की पश्चिम ...