राज्यसभा : नीट मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के तेवर तल्ख
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नीट पेपर लीक मामले पर राज्यसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष में तकरार बढ़ती दिखी। दोनों तरफ से कोई नरमी का संकेत नहीं मिला। विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के अलावा तय नियम के तहत चर्चा की मांग पर अड़ा है। जबकि सरकार का कहना है कि बिना किसी शर्त के चर्चा होना चाहिए। दोनों तरफ की तल्खी की वजह से कार्यवाही लगातार चौथे दिन बाधित रही। तीन बार के स्थगन के बाद बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सरकार ने कहा है कि वह गतिरोध तोड़ने के लिए शुक्रवार को विपक्ष से संपर्क साधने का प्रयास करेगी। दिन में तीन बार स्थगित होने के बाद अपराह्न तीन बजे सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने की अनुमति दी। खरगे ने आक्रामक अंदाज में कुछ शायरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.