नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच योजनाओं के प्रभाव और बजट को लेकर तीखी बहस हुई। भाजपा सांसद के. लक्ष्मण ने सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण रोजगार से जुड़ा कानून और विभिन्न योजनाओं ने गांवों में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आई है। भाजपा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन मिला है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वहीं कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.