फरीदाबाद, मई 4 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को पवित्र तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार 5 मई को दोपहर 3 बजे भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं शाम को 6:20 पर सफदरजंग रेलवे स्टेशन दिल्ली पहुंचने पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौरव गौतम नांदेड़ के लिए रवाना करेंगे। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि यह विशेष ट्रेन 5 से 10 मई तक संचालित की जाएगी, जिसमें आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। पलवल से इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को जानकारी दी गई गई है कि पांच मई को शाम 4 बजे तक दिल्ली स्थित सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर अपने आवश्यक सामान के साथ समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। ताकि बोर्...