राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने बनैगांव मेंर आपदा प्रभावित परिवार का हाल जाना
बागेश्वर, जून 26 -- कांडा/बागेश्वर। दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने बनैगांव पहुंचकर हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवार के क्षतिग्रस्त आवास का निरीक्षण किया तथा घटना में घायल हुए सभी लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री ने घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.