राज्यमंत्री बनने के बाद काशी आगमन पर हंसराज का भव्य स्वागत
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा का राज्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को काशी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर कंचनपुर स्थित आवास पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ता दोपहर बाद से बाबतपुर एयरपोर्ट, काजीसराय, हरहुआ, शिवपुर, गिलटबाजार, भोजूबीर, सर्किट हाउस, मंडुवाडीह से लेकर आवास तक कार्यकर्ता उमड़े थे। ढोल-नगाड़ा के बीच पार्टी की पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। बाबतपुर से करीब 50 से ज्यादा काफिले के साथ निकले हंसराज को माला पहनाने औऱ शुभकामना देने की होड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- लंभुआ व चांदा में राज्य मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.