पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने संयुक्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए पांच एयर कंडीशनर भेंट कर अपना वादा पूरा किया। बुधवार को उनके अनुज विजय सिंह गंगवार कचहरी परिसर पहुंचे और संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों को एयर कंडीशनर सौंपे। बार एसोसिएशन की ओर से लंबे समय से बार भवन में एयर कंडीशनर लगाने की मांग की जा रही थी, ताकि भीषण गर्मी के दौरान अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत मिल सके। राज्य मंत्री ने पूर्व में इस संबंध में आश्वासन दिया था,जिसे अब पूरा कर दिया गया है। एयर कंडीशनर मिलने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने राज्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय सिंह गंगवार का स्वागत और सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक...