कन्नौज, जुलाई 26 -- सौरिख, संवाददाता। कारगिल विजय के 27 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सौरिख क्षेत्र के ग्राम परौर में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत पहुंचे, जहां उन्होंने अमर शहीद रामपाल यादव की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। शहीद रामपाल यादव का त्याग और समर्पण पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रतिमा के निर्माण से आने वाली पीढिय़ां भी शहीद की शौर्यगाथा से प्रेरणा लेती रहेंगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: कारगिल के शहीदों की कुर्बानी को किया नमन कार्यक्रम में मौजूद चैयरमेन राहुल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य भूपेन्द्र सिंह शाक्य, विजय रा...