सहारनपुर, जून 15 -- रामपुर मनिहारान। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने सोमवार को मोहल्ला शिवपुरी में जन संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए जा रहे हैं और मोदी सरकार ने योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। मंडल अध्यक्ष दीपक सैनी, मनोज शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, जितेन्द्र सैनी, दीपक श्रीवाल, प्रमोद कौशिक, रामगोपाल शर्मा, संजय गुप्ता, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण की यात्रा: विवेक...