सहारनपुर, फरवरी 28 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष के रूप में अजीत सिंह राणा को जिम्मेदारी सौंपी जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने एक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर के देवबंद रोड स्थित औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी के आवास पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अजीत सिंह राणा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अजीत सिंह राणा ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को ओर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, कृष्ण चंद सैनी, डॉ. किरण पाल सिंह, जोगिंदर चौधरी, शिवकुमार सैनी, प्रमोद...