बागपत, मार्च 21 -- बागपत। वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। सीडीओ को भेजे पत्र में बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से विकास कार्य कराएंगे। प्रस्ताव में बड़ौत में पट्टी चौधरान में सैनी धर्मशाला में हॉल व बरामदे का निर्माण, गुराना रोड पर हरिजन चौपाल क निर्माण, मैन बाजार में वाल्मीकि धर्मशाला का निर्माण, फैजपुर निनाना में आंबेडकर भवन में बरामदा का निर्माण, सूजरा में अमृत सरोवर के पास द्वार का निर्माण, ईदरीशपुर में हरिजन चौपाल, जौनमाना में कुंए से खास तक सीसी रोड, खेड़की के ग्राम सचिवालय के समीप पुस्तकालय हॉल एवं बरामदा, लुहारी में आंबेडकर भवन के प्रथम तल पर हॉल व भूतल पर दो कक्ष, धनौरा सिल्वरनगर में फतेहपुर पुट्ठी मार्ग पर द्व...