बाराबंकी, मार्च 5 -- रामसनेहीघाट। रंगों का पर्व होली क्षेत्र में गुरुवार को पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने भिटरिया स्थित भाजपा के कार्यालय पर बच्चों के साथ जमकर होली खेली। मंत्री ने छोटे-छोटे बच्चों पर अबीर-गुलाल लगाकर उन्हें रंगों से सराबोर किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से दोपहर तक लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को गले मिलते हुए होली की बधाइयां दीं। जगह-जगह लोगों ने गुझिया और मिठाइयों से मेहमानों का स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। दूसरे दिन नसीपुर स्थित मंत्री के आवास पर भी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और समर्थकों ने पहुंचकर राज्य मंत्री श्री शर्मा, राजकुमार शर्मा तथा प्रदीप द्विवेदी से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.