हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई। शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित कंवोकेशन सेरेमनी का उत्साह सांस्कृतिक रंगों से सराबोर प्रस्तुतियां रहीं। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक राजीव मोहन अवस्थी व डायरेक्टर समता अवस्थी ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, डॉ. सुरेश अग्निहोत्री, राजवर्धन श्रीवास्तव, श्रवण मिश्रा राही और राजेंद्र बहादुर वर्मा ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अनाहिता द्विवेदी, सोनाली, काव्य और अनन्या सहित छात्राओं द्वारा प्रस्तुत धनुची नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाभारत के प्रसंग पर आधारित प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की गहराई को जीवंत रूप में दर्शाया। महिला सशक्तिक...