रामपुर, मई 16 -- शुक्रवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने केमरी नगर स्थित 33/11 केवीए बिजलीघर पर बिजनेस प्लान वर्ष के अंतर्गत लगभग 81.08 लाख रुपये की लागत से स्थापित नए अतिरिक्त पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। वहीं राज्यमंत्री ने कहा कि इससे विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। जिसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा। केमरी स्थित बिजली घर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि यह नया ट्रांसफार्मर क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगरवासी पिछले काफी समय से इसकी मांग करते चले आ रहे थे। कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगने से नगर में लो-वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को बिजली संबंधी परेशानियों का सामना कम...