वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने बुधवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों के नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया। ये सड़कें सांसद निधि, पूर्वांचल निधि व अवस्थापना निधि से लगभग 42.6 लाख की लागत से बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बुनियादी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दे रही है। बोले, मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों का भी मरम्मत और नवनिर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर पार्षदगण समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...