मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 12 -- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण विरतण नुमाईश मैदान में हुआ। इस दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए योजनाओं का लाभ समझाया। राज्यमंत्री ने दिव्यांगों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी जानी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग, कान की मशीन, बैसाखी, आदि सहायक उपकरण वितरण किए गए एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शादी अनुदान वितरण किया गया। कार्यक्रम में राधा माधव संगीत कला केंद्र के छात्रा द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्...