गाजीपुर, मार्च 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इसमें स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई। राज्य मंत्री ने बताया कि जनपद में रु. 208.85 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य कराया गया। साथ ही 9.99 करोड की लागत से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग कालेज की स्थापना हुई। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौडीकरण एवं पुर्ननिर्माण का कार्य पूरा किया गया। जमानियां के गहमर में 9.44 करोड की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि किसाना ऋण मोचन मे 55983 किसानो को 32175 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया। साथ ही अन्य योजनाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.