गौरीगंज, फरवरी 23 -- अमेठी, संवाददाता। सोमवार को राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने गौरीगंज डाक बंगले में डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी सहित निर्माण व विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की और सभी को तेजी से पूर्ण करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। बैठक में राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में चल रही निर्माण योजनाओं की प्रगति जानी तथा योजनाओं की देरी पर अधिकारियों को कार्यदाई संस्थाओं से संपर्क कर तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लंबित पड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चलाया जाए जिससे कि नए वित्तीय सत्र से पहले योजनाएं पूरी हो सकें। उन्होंने सभी लंबित प्रस्तावों को शीघ्रता से भिजवाने की बात कही। म...