गुड़गांव, अप्रैल 1 -- सोहना। प्रदेश भर की अनाज मंडियों में बुधवार से रबी की मुख्य फसल गेहूं की सरकारी खरीद का काम विधिवत रूप से शुरू हो गया है। सरकार ने किसानों को उनकी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने का पूरा पुख्ता प्रबंध किया है। इसी कड़ी में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्यमंत्री राजेश नागर ने बुधवार को सोहना की स्थानीय अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में शुरू हुई गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद प्रक्रिया का बहुत ही बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर मंत्री ने वहां मौजूद सभी किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें सरकार की तरफ से यह पक्का आश्वासन दिया कि उनकी मेहनत से उगाई गई फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदा जाएगा और किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ...