राज्यमंत्री ने आपदा से पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता
फतेहपुर, सितम्बर 18 -- खागा। विगत दिनों तेज वर्षा से गिरे कच्चे घरों को हुए नुकसान, मलबे में दबकर तथा बिजली गिरने से दिवंगत हुए ग्रामीणों के आश्रितों को बुलाकर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सभी को आर्थिक मदद वितरित की। राज्यमंत्री ने घर गिरने के 65 तथा दिवंगत ग्रामीणों के सात आश्रितों को मृत्योपरांत शासन से प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता दी। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री के हाथों 30.60 लाख रुपये की सहायता सीधे पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री के हाथों कुल मिलाकर 72 लोगों को सहायता राशि प्रदान की गई। राज मंत्री ने संबोधन में कहा कि सरकार हर एक पीड़ित के साथ खड़ी है। किसी को आपदा के समय पर घबराने की आवश्यकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.