फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद। राज्य मंत्री राजेश नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना। उन्होंने कहा कि युद्धकाल में अफवाह फैलाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री ने आगाह कर बड़ा संदेश दिया है। अफवाहबाजों के खिलाफ हरियाणा में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और देशहित में यह जारी रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रदेश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भी अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...