राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मेरठ, सितम्बर 28 -- सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के कैडर निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश की मेरठ इकाई के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एवं मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूपी के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए पृथक सीएचओ कैडर का निर्माण करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उनके भविष्य को सुरक्षित एवं स्थायी बनाने के लिए कैडर निर्माण आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला अध्यक्ष हेमराज कुमार, जिला महिला अध्यक्ष दीपाली गिल, जिला संगठन मंत्री पिंकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.