बिजनौर, अप्रैल 25 -- चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव हैजरपुर में हुई प्रशांत की हत्या के मामले में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने शनिवार को प्रशांत की पत्नी को पांच लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया और कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक कमलेश सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी भी मौजूद रहे। गांव हैजरपुर में करीब एक माह पूर्व मामूली बात पर प्रशांत सैनी के साथ हुई मारपीट के बाद उसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पांच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनकी गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशांत के परिजनों ने काफी हंगामा किया था। यह भी पढ़ें- अखिलेश-प्रियंका गांधी के हमलावर होते एक्टिव हुए अफसर, गाजीपुर पहुंचे ADG, DIG और कमिश्नर पूर्व विधायक कमलेश सैनी पीड...