हरदोई, मई 27 -- हरदोई, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के युवाजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम ज्ञान गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार सपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के खिलाफ कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामले को लेकर शहर कोतवाली में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। राम ज्ञान सपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर बवाल, सपा के ही लोगों पर हमले का आरोप शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपित सपा नेता को गिरफ्तार क...