सहारनपुर, जून 19 -- बड़गांव। गांव सुभरी में लो निवि के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने 23.5 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 210 मीटर लंबे सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गुरूवार शाम आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुभरी के इस मार्ग से ग्रामीणों को कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। बाद में उन्होने गांव बहेड़ा में एक सीसी सड़क का शिलान्यास किया। कहा भाजपा सरकार में गांव गांव विकास कार्य हो रहे है। देवबंद विधानसभा में 48 गांवों में विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए जा रहे है। इस दौरान बडगांव भाजपा मंडलाध्यक्ष रविन्द्र, महामंत्री ऋषिपाल सिंह, धर्मवीर फौजी,प्रवीण, मंगेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...