उरई, नवम्बर 20 -- कालपी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल का यमुना पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कालपी यमुना पुल पर उतर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अजीत पाल लखनऊ से चलकर कालपी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एकता पद यात्रा में शामिल होने के लिये जा रहे थे। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी, अमित पाण्डेय,कृष्ण पाल सिंह,अमरदीप पाण्डेय, अंकित ठाकुर,सतेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह,अर्जुन सिंह, अवधेश तिवारी,मर्हिष सैनी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.