चंदौली, जुलाई 8 -- चंदौली, संवाददाता । स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल 8 जुलाई बुधवार को जिले में रहेंगे। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के बेहतर क्रियान्वयन और कार्ड वितरण एवं प्रगति की समीक्षा से जुड़े विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी पात्र शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मियों को गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के समय गुणवत्तापूर्ण एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा का सुचारू लाभ दिलाना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य महंगे इलाज के कारण शिक्षकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को पूरी तरह समाप्त करना और कैशलेस सिस्टम के माध्यम से चिकि...