रामपुर, मार्च 18 -- नगर पालिका में शासन ने पांच सभासद नामित किए हैं। इन नियुक्तियों के बाद पालिका बोर्ड में सदस्यों की कुल संख्या 30 हो गई है। नामित सभासदों में बाजार कलां निवासी दिनेश चंद्र शर्मा, पटेलनगर निवासी रमेश चंद्र गंगवार, कस्बा राजपुर निवासी परमिंदर, सोमवार की बाजार निवासी अनिल मदान और मधुबाला गुगलानी समेत आदि शामिल हैं। पालिका बोर्ड में 25 निर्वाचित सदस्य हैं, जिनके साथ अब कुल सदस्य संख्या 30 हो गई है। पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले नामित सभासदों की सूची बनाकर शासन को भेजी गई थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। घोषणा के बाद मंगलवार को नामित सभासदों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल से भेंट की। दोनों नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पालिकाध्यक्ष मित्तल ने कहा कि बोर्ड में सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.