रांची, फरवरी 27 -- रांची। राज्य के चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उमंग दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुरू की जा रही यह पहल विशेष रूप से 10 से 19 वर्ष की आयु के लड़के-लड़कियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। उमंग दिवस प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा, जो इन्हें अपनी बात रखने, नई बातें सीखने और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी व सेवाएं प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम का राज्य स्तरीय उद्घाटन 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय नामकुम, रांची में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...