पटना, जनवरी 29 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर बिहार सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की स्पष्ट नीति, समुदाय आधारित रणनीति और जागरुकता अभियानों से कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा समय पर इलाज की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक राज्यभर में कुष्ठ पखवाड़ा मनाया जाएगा। वहीं, 30 जनवरी को राज्यभर में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान चलेगा। श्री पांडेय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है। सही समय पर पहचान और उपचार से न केवल रोगी स्वस्थ हो सकता है, बल्कि संक्रमण की शृंखला को भी प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सामाजिक भेदभाव समाप्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा ...