रांची, अगस्त 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में 25 अगस्त से चार सितंबर 2026 तक 'होम टू रोल वेरिफिकेशन' कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार के सदस्यों का सत्यापन करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक ही परिवार व एक ही घर में निवास करने वाले मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों तथा कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के बाद अब घर-घर सत्यापन के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है या जिनक...