रांची, नवम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में जारी शीतलहरी और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्रभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य के सभी 24 जिलों के उपायुक्तों को कुल 79 लाख की राहत राशि आवंटित की है। यह राशि हर जिले में आवश्यकता अनुसार वितरित की जाएगी, जिससे सभी उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में ठंड से निपटने के लिए अलाव तथा अन्य आवश्यक राहत कार्य तुरंत शुरू कर सकें। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि शीतलहरी का असर गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसलिए, सरकार का दायित्व है कि किसी भी व्यक्ति को ठंड से पीड़ित न होने दिया जाए। इसी उद्देश्य से तात्कालिक स्तर पर यह राशि जारी की गई है, ताकि जिला प्रशासन बिना किसी देरी के राहत कार्यों को गति दे सके। मंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया...