पटना, अगस्त 9 -- बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में बिहार के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक-कर्मी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। शिक्षक कर्मी अपने-अपने विवि मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कुलपति को ज्ञापन सौंप प्रस्तावित अधिनियम को तत्काल निरस्त करने की सरकार को अनुशंसा करने की मांग करेंगे। संघर्ष मोर्चा के संयोजक द्वय विधान पार्षद संजय कुमार सिंह और गंगा प्रसाद झा, वेंकटेश कुमार, रोहित कुमार, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. शैलेश कुमार, दीपक कुमार सिंह, त्रिपुरारी प्रसाद, सुबोध कुमार, डॉ. शिव सागर प्रसाद, प्रो. अशोक कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित विवि अधिनियम से विवि और महाविद्यालयों की स्वायत्तता, शैक्षणिक स्वतंत्रता व प्रशासनिक व्यवस्था प्रभ...