रामगढ़, मई 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्यव्यापी विशेष अभियान की शुरुआत की है। यह भी पढ़ें- चैंबर की बैठक में रेलवे स्टेशन व शहर की आधारभूत सुविधाओं के सुधार की उठी मांगअभियान का निरीक्षण अभियान के तहत रविवार को पतरातू, रामगढ़, हजारीबाग और बरही औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां की आधारभूत सुविधाओं और उद्यमियों की समस्याओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व चैम्बर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने किया। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मंजीत साहनी और सचिव मनोज चतुर्वेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अभिया...