जमशेदपुर, अगस्त 5 -- जमशेदपुर, संवाददाता भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रतिज्ञा महाअभियान की शुरुआत सात अगस्त को जमशेदपुर से होगी। ब्रह्माकुमारीज द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मिशन स्पंदन के सहयोग से आयोजित अभियान का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे।इस अवसर पर राज्यपाल नशामुक्ति जनजागरण बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो करीब दो महीने तक झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों व शहरों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी। कार्यक्रम के दौरान 25 अगस्त को राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर के पोस्टर का भी राज्यपाल लोकार्पण करेंगे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: प्रजापति ब्रह्म...