राज्यपाल से सम्मानित गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। प्रदेश में बीटेक में तीसरा स्थान पाने वाले गुजैनी निवासी मेधावी छात्र आनंद कुमार ने शुक्रवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पिछले साल आनंद को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया था। फिलहाल, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कमरे से बरामद सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी राजकुमार कई वर्षों से गुजैनी में रह रहे हैं। परिवार में बड़ा बेटा अमित और एक बेटी प्रिया के अलावा आनंद था, जिसने पीएसआईटी से बीटेक किया था। पिता के मुताबिक, बेटे आनंद ने बीटेक में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। 13 अगस्त 2024 को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.