धनबाद, जुलाई 27 -- बरोरा। शिक्षा समाधान ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल से राजभवन (रांची) में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी उन्हें विस्तार से दी। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने ट्रस्ट की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हरसंभव मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव ने किया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य शिबू कुमार रजक, बद्री राम, अमित शर्मा एवं सौरव कुमार सिं...