लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शनिवार को 23 प्रशिक्षु आईपीएस व पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के पांच अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति उत्तरादायित्व निभाने का एक व्यापक दायित्व है। अधिकारी अपनी तैनाती वाले जनपदों में प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएं तो बेहतर होगा। शिक्षा व प्रशासन के समन्वयक से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...