रांची, जुलाई 7 -- ​रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रोहित कुमार दुबे मंगलवार को राज्यपाल से मिले। भेंट के दौरान उन्होंने रांची विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कुव्यवस्था, शैक्षणिक विसंगतियों का आरोप लगाया और जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इसके अलावा विश्वविद्यालय में चार वर्षों से लंबित पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना अविलंब जारी करने व शोध की गुणवत्ता जांचने के लिए टर्निटिन जैसे सॉफ्टवेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति-एक पद व्यवस्था लागू करवाने का आग्रह किया गया। राज्यपाल से सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- छात्र संघर्ष समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर किया पलटवार

हिंदी हिन्दुस्तान ...