बदायूं, फरवरी 12 -- बिसौली। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन व ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने हाल ही में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने प्रदेश में हो रहे शैक्षिक नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने राज्यपाल को शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक भेंट की। उन्होंने बताया कि इस संग्रह में शिक्षकों द्वारा रचित विषयगत कविताओं को संकलित किया गया है, जो शिक्षण को रोचक बनाने में सहायक हैं। इस मौके पर रमेश भाई पटेल, सी.एल. रोज, हितेश भाई पटेल, सालिक राम, माधुरी रोज और पूर्णिमा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...