चतरा, अगस्त 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। बड़गांव में मो इमरोज की हत्याकांड में निर्दोष ग्रामीणों को आरोपी बनाये जाने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। इस संबंध में अनूसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष किसुन कुमार दास के नेतृत्व में टंडवा से भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्हें बताया गया कि एक दलित 13 वर्षीय छात्रा को अपहरण के बाद दुष्कर्म घटना के प्रतिकार और आक्रोशित भीड़ ने आरोपी मो इमरोज को हत्या कर दी गयी। इस कांड में 56 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात नामजद बनाये गये है। इसमें पूर्व मुखिया बिजय चौबे समेत दर्जनों आरोपी बीच बचाव और भीड़ को नियंत्रित करने गये थे, उस वक्त पुलिस भी थी। इसके बावजूद पुलिस गिरफ्तारी के लिए घर घर दरवाजा खटखटा रही है जो अन्याय है। इधर राज्यपाल से मिलने के बाद यह प्रतिनिधिम...