बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- फोटो : झारखंड : रांची के राजभवन में गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात करते नालंदा के शिक्षाविद अरविंद कुमार सिंह। बिहारशरीफ। सदानंद कॉलेज के सचिव अरविंद कुमार सिंह गुरुवार को रांची राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले। राज्यपाल ने अरविंद कुमार सिंह द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने से संबंधित किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाती है। नई पीढ़ी को बदलती दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने अति आवश्यक है। राज्यपाल ने श्री सिंह से झारखंड में भी शिक्षा को बढ़ावा देने में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- राज्यपाल से मिले नालंदा के शिक्षाविद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...