मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- कांटी। विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विधायक अजीत कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। विधायक ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उनके अभिभाषण में राज्य सरकार की नीतियों व आगामी कार्ययोजना की प्रस्तुति को लेकर राज्यपाल का आभार जताया। राज्यपाल ने भी विधायक अजीत कुमार को नए कार्यकाल में बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि सरकार के न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर कांटी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कर्मठता व ईमानदारी से कार्य हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...