पटना, अप्रैल 6 -- सोमवार को बिहार इंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सिंह, महासचिव अभिषेक कुमार और टीम सदस्य नीतीश कुमार ने राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ-साथ एसएमई को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कई विषयों पर अपनी बातें रखीं। इसमें उद्यमियों के लिए गांव से ग्लोबल विजन को आगे बढ़ाना, स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना और स्केलअप करने के अलावा राज्य सरकार की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। मुलाकात के बाद इन्होंने बताया कि बिहार इंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन एक जीवंत, सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के लिए पूरी तरह समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.