रांची, जनवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रूढ़िजन्य आदिवासी समन्वय समिति के शिष्टमंडल ने लोक भवन में भेंट की। शिष्टमंडल ने पेसा नियमावली-2025 के विभिन्न प्रावधानों पर आपत्ति जताकर निराकरण का आग्रह किया। शिष्टमंडल ने ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया पर कहा कि वर्तमान नियमावली में पारंपरिक ग्राम सभा का उल्लेख तो है, पर ग्राम सभा की सीमाओं की मान्यता एवं प्रकाशन की पूरी जिम्मेदारी उपायुक्त को सौंप दी गई है। जबकि 2023 में विधि विभाग द्वारा स्वीकृत एवं प्रकाशित नियमावली में ग्राम सभा का गठन परंपराओं एवं रूढ़ियों के अनुसार किया जाना प्रस्तावित था। राज्यपाल ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस संदर्भ में विभिन्न पहलुओं को देखकर समुचित कार्रवाई करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...