रामगढ़, जून 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। लोकभवन में ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला। इसका नेतृत्व ब्राह्मण महासभा के संयोजक मनोज पाण्डेय, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनिल कुमार पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी देवचरण पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया। बताया कि राज्य में ब्राह्मणों की स्थिति बहुत ही संतोषजनक नहीं है। जिस कारण ब्राह्मण समाज की रक्षा व उसके मजबूती हेतु सरकार से सहयोग की अपेक्षा की जाती है

ब्राह्मण आयोग की मांग ब्राह्मण समाज के द्वारा 9 सूत्री मांगे माननीय राज्यपाल महोदय के समक्ष रखा गया। इसके तहत ब्राह्मण आयोग का गठन, धार्मिक न्यास परिषद में साधु संन्यासियों की नियुक्ति, सभी मठ मंदिर में पुजारी को कम से कम 25000 रुपए प्रति माह देने, बीपीएल ब्राह्मणों के बच्चे एवं बच्चियों क...