रांची, मई 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रविवार को झारखंड के नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों के साथ लोक भवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की। मात्र 7 वर्ष की आयु में इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित लगभग 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। इस अवसर पर राज्यपाल ने इशांक को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, साहस और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इशांक ने न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं। यह भी पढ़ें- इशांक कुमार की उपलब्धि पर कांग्रेस ने किया सम्मान राज्यपाल ने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ...