रांची, जून 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लोक भवन, रांची में भेंट की। झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आलोक में जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों को आवंटित अनुदान राशि से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषय पर ज्ञापन समर्पित किया। शिष्टमंडल ने अनुदान मद के अंतर्गत आवंटित राशि से योजनाओं के सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शिका शीघ्र उपलब्ध कराए जाने की दिशा में आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों का समयबद्ध एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- पंचायतों के लिए मार्गदर्शिका जारी करने की मांग यह भी पढ़ें- विकास कार्य...