धनबाद, मई 10 -- धनबाद। राज्यपाल सचिवालय के पत्र से बीबीएमकेयू में इन दिनों हलचल है। राज्यपाल सचिवालय के अवर सचिव संजय कुमार की ओर से बीबीएमकेयू समेत अन्य विवि को पत्र भेजा गया है। पत्र विवि तथा विवि अंतर्गत सभी कॉलेजों के विभिन्न पदों विवि प्रतिनिधि व अन्य पदों पर कार्यरत व्यक्तियों के कार्यकाल के संबंध में है। कहा गया है कि ऐसा देखा जा रहा है कि विवि व कॉलेजों में एक ही व्यक्ति निर्धारित कार्यकाल के बाद भी लंबे समय के लिए विवि प्रतिनिधि समेत अन्य पदों पर बने रहते हैं, यह अनुचित है। नियमसंगत नहीं है। निर्देश दिया गया कि कार्यरत व्यक्तियों की वृहद स्तर पर समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बीबीएमकेयू में भी कई शिक्षक लंबे समय से विभागाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर हैं। विवि प्रतिनिधि भी बने हुए हैं। अब सभी का ध्यान विवि के आदेश पर है।

हिंद...